महतारी दुलार योजना 2021
छत्तीसगढ़—14 मई 2021 को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी दुलार योजना कि घोषणा की गई ।इस योजना के तहत covid-19 संक्रमण में मृत हुए पालकों के बच्चों के पढ़ाई की व्यवस्था सरकार करेगी तथा छात्रवृत्ति भी प्रदान करेगी । covid-19 संक्रमण से यदि परिवार का मुखिया जो कि रोजी -रोटी कमाता है ,कि कोरोना से मृत्यु हो जाती है तो ऎसे पालकों के बच्चे भी महतारी दुलार योजना के लिए पात्र होंगे।
सर्वविदित है कि वर्ष 2021 में वर्तमान में पूरा देश कोरोना के द्वितीय लहर से जूझ रहा है ,जिसके कारण पूरे देश के लगभग सभी जिलों में lockdown की स्थिति निर्मित हो गई है,कोरोना के दूसरे लहर में देश में मृत्यु दर भी बढ़ने लगा है ,इस परिस्थिति से छत्तीसगढ़ राज्य भी अछूता नहीं रहा,कोरोना के कारण गरीब परिवारों के मुख्य व्यक्ति जिसकी कमाई से पूरे परिवार का रोजी रोटी चलता था,ऐसे व्यक्तियों को कोरोना की मार ने स्वर्गलोक में पहुँचा दिया। ऐसे गरीब तबके के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल द्वारा 14 मई 2021 को महतारी दुलार योजना की घोषणा की,सम्भवतः यह योजना अनाथ हुए बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा।
उद्देश्य– इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनाथ हुए बच्चों के लिए तथा ऐसा परिवार जिसका मुखिया covid19 संक्रमण से मृत हुआ हो ,के बच्चों के लिये निःशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था करना एवं प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान करना है।
योजना के मुख्य बिंदु—
छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी दुलार योजना अनाथ बच्चों के शिक्षा एवं सुरक्षा की गारंटी देता है। वर्तमान में इस तरह की योजना लागू करने वाला छत्तीसगढ़ एक मात्र राज्य है।
- बच्चों के निःशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था सरकार करेगी।
- कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए प्रतिमाह 500₹ की छात्रवृत्ति का प्रावधान।
- कक्षा नवमीं से बारहवीं तक छात्रों के लिए प्रति माह 1000₹ का प्रावधान
- शासकीय आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में ऐसे बच्चों को भर्ती के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
- स्कूलों में ऐसे बच्चे भर्ती होते है तो उनसे किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- यह योजना शासकीय एवं निजी दोनों स्कूलों में लागू होगा।
CGPSC एवं VAYPAM परीक्षा के लिए शार्ट नोट्स
योजना –महतारी दुलार योजना
उद्देश्य–अनाथ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा एवं छात्रवृत्ति प्रदान करना।
घोषणा तिथि—14मई 2021
घोषणकर्ता–मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
क्रियान्वयन एजेंसी— राज्य सरकार
लाभार्थी–कोरोना महामारी से मृत पालकों के बच्चे।
यह ब्लॉग आगामी छ. ग.व्यापम एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा को देखते हुए बनाया गया है। निबंध लेखन ,छत्तीसगढ़ की योजना वाले प्रश्न पत्रों में इस योजना से संबंधित प्रश्न पूछने की प्रबल संभावना है।
नीचे पीडीएफ डाऊनलोड लिंक में क्लिक करके सेव कर लें ।
PR CLASSES BALODA
संकलन–प्रवीण प्रधान
https://youtu.be/z92xrZDCGnY छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा एवं cgvyapm परीक्षा की तैयारी के लिए चैनल को subrcribe जरूर करें ।
