1.”लोन वर्राटू” (घर वापसी) वाक्य को छत्तीसगढ़ की किस बोली से लिया गया है?
- गोंडी
- हल्बी
- कुड़ुख
- सदरी
उत्तर-A) गोंडी
दंतेवाड़ा जिले में एसपी अभिषेक पल्लव द्वारा जून 2020 से लोन वर्राटू अभियान को चलाया जा रहा है।
सरेंडर करने वाले नक्सलियों को इस अभियान के तहत मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
अब तक 300 से ज्यादा इनामी नक्सली इस अभियान से प्रभावित हो कर सरेंडर कर चुके है।
2.गोधन न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अब तक कितनी राशि का भुगतान किया जा चुका है?
A)126 करोड़
B)125 करोड़
C)127 करोड़
D)128 करोड़
उत्तर- B) 125 करोड़
20 जुलाई 2020 को हरेली पर्व के दिन छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया गया था । इस योजना के अंतर्गत पशुपालकों से 2 रु.प्रति किलो के हिसाब से गोबर राज्य सरकार गोठनों एवं महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से खरीदी कर रही है।
3.राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के कितने भूमिहीन मजदूर लाभान्वित होंगे?
A) 9 लाख
B)10 लाख
C)11 लाख
D) 12 लाख
उत्तर- D)12 लाख
1जुलाई 2021 को राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना को इसी वित्तीय वर्ष (2021-22) में लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसको लागू करने के लिए कृषि,वन विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया है।
4.वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक है––
- संजय शुक्ला
- आलोक शुक्ला
- राजीव जैन
- सुब्रत साहू
उत्तर–A) संजय शुक्ला
माह मई-जून 2021 में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 502 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
वर्तमान तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा 4000 रु है।
5.नगरपालिक निगम, रायपुर मुख्यालय भवन का नया नाम होगा––
- माधव राव सप्रे भवन
- सुभाष चन्द्र बोस सदन
- महात्मा गांधी सदन
- ठा. प्यारे लाल गुप्त भवन
उत्तर- c) महात्मा गांधी सदन
6.खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के नए अध्यक्ष चुने गए–
- विरेश यादव
- सुधांशु मित्तल
- महेंद्र सिंह त्यागी
- श्रीनिवास
उत्तर— B) सुधांशु मित्तल
आल इंडिया खो-खो फेडरेशन की स्थापना वर्ष 1957 में की गई थी।
7.हाल ही में क्रिकेट के तीनों फार्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बनी–
- स्मृति मंधाना
- शेफाली वर्मा
- मिताली राज
- स्नेह राणा
उत्तर– C) मिताली राज
8.खारंग जलाशय (बिलासपुर) के कमांड क्षेत्र के विकास एवं जल प्रबंधन के लिए प्रधनमंत्री सिंचाई योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कितनी राशि आबंटित की गई है––
- 30 करोड़
- 31 करोड़
- 32 करोड़
- 33 करोड़
उत्तर- D) 33 करोड़
9. छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग के नए अध्यक्ष —
A)सुभाष कुमार
B) हेमंत वर्मा
C) राजीव गुप्ता
D) संजय जैन
उत्तर– B) हेमंत वर्मा
छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग के 5 वें अध्यक्ष श्री हेमंत वर्मा को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
10.हाल ही में भारतीय ओलंपिक महासंघ के महासचिव द्वारा छ. ग.राज्य के मुख्यमंत्री को टोक्यो ओलंपिक हेतु आमंत्रित किया गया। इनका नाम क्या है?
- बशीर खान
- राजीव मेहता
- राकेश मेहता
- नरिंदर बत्रा
उत्तर– B) राजीव मेहता