1. वर्ष 2019-20 के लिए उत्कृष्ट शिक्षक का राष्ट्रीय आई सी टी पुरस्कार के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के किस शिक्षिका का चयन किया गया है?
- सुनीता सोनी
- सुनीता गुप्ता
- रेवती के
- मंजुला
उत्तर– B) सुनीता गुप्ता
महत्वपूर्ण तथ्य—
ICT अवार्ड के लिए देश भर में 24 शिक्षकों का चयन किया गया है।
ICT पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए दिया जाता है ।
शिक्षिका सुनीता गुप्ता को गणित में नवाचार करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। इन्होंने जेब्रा साफ्टवेयर का प्रयोग कर गणित विषय के 400 वीडियो अपलोड किये हैं। वर्तमान में सुनीता गुप्ता जवाहर नवोदय विद्यालय बिसदेई में पदस्थ हैं।
2.भारत सरकार की प्रमुख योजना “एक जिला,एक उत्पाद ” के अंतर्गत चावल आधारित उद्योग के लिए छत्तीसगढ़ के किस जिले का चयन किया गया है?
- महासमुंद
- बलौदाबाजार
- बेमेतरा
- धमतरी
उत्तर–D) धमतरी
महत्वपूर्ण तथ्य–
3.उत्तरप्रदेश में निर्माणाधीन अमवार बांध से छत्तीसगढ़ का कौन सा जिला डुबान क्षेत्र से प्रभावित हुआ है–
- कोरिया
- जशपुर
- बलरामपुर
- सूरजपुर
उत्तर–C) बलरामपुर
महत्त्वपूर्ण तथ्य–
अमवार बांध का निर्माण छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदी कन्हार नदी पर निर्माणाधीन है। इस बांध परियोजना के अंतर्गत बलरामपुर जिले के 6 गांव डुबान क्षेत्र में सम्मिलित है।
अनुमानित लागत- 2200 करोड़
लम्बाई–39 मीटर
4.”मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान” का विस्तार कितने जिले में किया गया है?
- 19
- 20
- 21
- 23
उत्तर–C) 21
महत्वपूर्ण तथ्य–
15 जनवरी 2020 को “मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान” का प्रारम्भ किया था। इसी तर्ज पर “मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान” के तहत 21 जिलों में इस अभियान विस्तार करने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है।
अभियान के अंतर्गत 20 लाख 29 हजार लोगों की मलेरिया जांच की जाएगी।
15 जून से 2021 से इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है।
5.भारतीय खो-खो संघ का उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
- सुधांशू मित्तल
- कमलजीत अरोरा
- महेंद्र सिंह त्यागी
- गोकुल दास
उत्तर–B) कमलजीत अरोरा
महत्वपूर्ण तथ्य–
कमलजीत अरोरा छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो-खो संघ के वर्तमान अध्यक्ष है।
6.इंटरनेशनल एस्टरॉयड सर्च कैम्पेन में छत्तीसगढ़ के इकलौते शासकीय स्कूल का चयन किस जिले से किया गया है—-
- महासमुंद
- रायपुर
- बिलासपुर
- बेमेतरा
उत्तर–C) बिलासपुर
महत्वपूर्ण तथ्य—
शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर का चयन इंटरनेशनल एस्टरॉयड सर्च कैम्पेन के लिए किया गया है।
7.ICC वन-डे रैंकिंग में प्रथम पायदान पर पहुंचने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर—
A) मिताली राज
B)स्मृति मंधाना
C) स्नेह राणा
D) दीप्ति शर्मा
उत्तर- A) मिताली राज
महत्त्वपूर्ण तथ्य-
मिताली राज वर्तमान में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है।
ICC वन-डे रैकिंग में 762 अंकों के साथ प्रथम पायदान पर पहुँच गई है ।
8.हाल ही में एक नया मंत्रालय “सहकारिता मंत्रालय” का गठन किया गया है ,इसके मंत्री होंगे–
A)राजनाथ सिंह
B)अनुराग ठाकुर
C) अमित शाह
D)निर्मला सीतारमण
उत्तर–C) अमित शाह
महत्वपूर्ण तथ्य—
7जुलाई 2021 को प्रधानमंत्री द्वारा नए केबिनेट का गठन किया गया। कृषि मंत्रालय से अलग कर एक नए मंत्रालय “सहकारिता मंत्रालय” का गठन किया गया। इस मंत्रालय का गठन कृषि मंत्रालय से अलग करके किया गया है।
9.छत्तीसगढ़ में वजन त्यौहार कब से कब तक मनाया जाएगा?
- 6जुलाई से 15 जुलाई 2021 तक
- 7 जुलाई से 16 जुलाई 2021 तक
- 8 जुलाई से 18 जुलाई 2021 तक
- 9 जुलाई से 20 जुलाई 2021 तक
उत्तर–B) 7जुलाई से 16 जुलाई 2021
महत्त्वपूर्ण तथ्य–
7 जुलाई 2021 की समीक्षा बैठक में छ.ग.राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वर्चुअल रूप से वजन त्यौहार का शुभारंभ किया गया। राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 5 वर्ष के आयु तक के सभी बच्चों का वजन तौल किया जाएगा,साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी टू इट का भी वितरण किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधीन कुपोषण के स्तर को कम करने के लिए वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है।
10.छत्तीसगढ़ के नए राज्य टीकाकरण अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है?
- डॉ.बी.आर.भगत
- डॉ.राजीव शुक्ला
- डॉ.रामकृष्ण मेहेर
- D) डॉ.सुभाष राव
उत्तर– अ) डॉ. बी.आर.भगत