Current afairs 9जुलाई2021

1.पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया संस्था द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को किस श्रेणी में पुरस्कार दिया जाएगा—– 

  1. एक्सीलेंस इन मेंटल हेल्थ अवार्ड
  2. एक्सीलेंस इन फिजिकल हेल्थ अवार्ड
  3. एक्सीलेंस इन covid-19 फाइट अवार्ड
  4. एक्सीलेंस इन फिट इंडिया कैम्पेन अवार्ड

उत्तर-A) एक्सीलेंस इन मेंटल हेल्थ अवार्ड 

महत्त्वपूर्ण तथ्य–

★राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य कार्यकम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

★30 जुलाई 2021 को दिल्ली में उक्त पुरस्कार को दिया जाएगा।

2. ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व का ग्राम रामपुर किस नदी तट पर स्थित है–

  1. महानदी
  2. शिवनाथ नदी
  3. पैरी
  4. पांगन नदी 

उत्तर–B) शिवनाथ नदी 

महत्त्वपूर्ण तथ्य–

★ रामपुर ग्राम बलौदाबाजार जिले में स्थित है। 

★जैन धर्म से संबंधित पुरावशेष मिलने की संभावना है। 

★रामपुर में स्थित मंदिर और टीले का सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। 

      रामपुर मन्दिर में स्थित टीले

3. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा”जल जीवन मिशन” के अंतर्गत 2 वर्ष की समयसीमा में कितने गांवों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है—

  1. 14000
  2. 15099
  3. 20000
  4. 24000

उत्तर–C)20000

★ 1लाख 98 हज़ार परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

4.निम्न में से किस जिले को एनीमिया एवं कुपोषण से मुक्त करने के लिए यूनिसेफ द्वारा सहयोग किया जाएगा— 

  1. सूरजपुर
  2. बस्तर
  3. कोरिया
  4. बलरामपुर

उत्तर–D) बलरामपुर

5.हाल ही में स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी के नए प्रबंध निदेशक(MD) किसे नियुक्त किया गया है-

  1. हेमन्त वर्मा
  2. एस.डी. तेलंग
  3. डी. आर.शाह
  4. अशोक कुमार 

उत्तर-B) एस डी तेलंग 

6.राज्य का सर्वाधिक ऑक्सीजन उत्पादन करने वाला जिला है–

  1. धमतरी
  2. रायपुर
  3. बिलासपुर
  4. दुर्ग

उत्तर-D) दुर्ग

महत्वपूर्ण तथ्य– 

★देश की जरूरत का 5%सिर्फ दुर्ग जिले में ऑक्सीजन का उत्पादन होता है।

★295 मीट्रिक टन रोज ऑक्सीजन का उत्पादन दुर्ग जिले में होता है।

★वर्तमान में दुर्ग जिले में 4 ऑक्सीजन प्लांट से उत्पादन हो रहा है।

7.हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में देश में छत्तीसगढ़ का स्थान है–

  1. पहला
  2. दूसरा
  3. तीसरा
  4. चौथा

उत्तर–B) दूसरा

महत्त्वपूर्ण तथ्य–

★हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कर्नाटक को देश में प्रथम स्थान मिला है।

8.पांगन नदी का प्रमुख जल प्रवाह क्षेत्र किस जिले में है— 

  1. सरगुजा
  2. जशपुर
  3. बलरामपुर
  4. कोरिया

उत्तर–C) बलरामपुर 

महत्वपूर्ण तथ्य– 

★उत्तरप्रदेश ओर छत्तीसगढ़ को जोड़ने में इस नदी की अहम भूमिका है। 

★ उत्तरप्रदेश के भूमाफिया द्वारा रेत का अवैध उत्खनन इस नदी से किया जाता है। 

★ अवैध रेत परिवहन हेतु बिलासपुर हाइकोर्ट द्वारा जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है।

9.हाल ही माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के कितने आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी बनाने का निर्णय लिया गया है?

  1. 11000
  2. 10000
  3. 20000
  4. 7000

उत्तर–B) 10000

टिप्पणी करे