10 जुलाई 2021 cg current अफेयर्स

You tube link—https://youtu.be/69S6MaHJHX8

1.छत्तीसगढ़ के कितने जिला अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा “जीवन धारा”की शुरुआत की गई है—

  1. 6 जिले
  2. 7 जिले
  3. 8 जिले
  4. 27 जिले

उत्तर- c) 8 जिले 

महत्वपूर्ण तथ्य-

★ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत वर्ष 2020 से छत्तीसगढ़ के 6 जिला अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा  रही है। जून 2021 से जशपुर ओर सरगुजा में भी यह सुविधा उपलब्ध की गई है। इस तरह छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब 8 जिला अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध हो गई है।

★ 9 डायलिसिस मशीन जशपुर ओर सरगुजा जिले के लिए  फेयर फैक्स संस्था के डॉ. हिमांशु दवे के माध्यम से आईसीआईसीआई बैंक द्वारा प्रदान की गई हैं।

2.”डॉक्टर तुंहर द्वार”(DOST) निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा छत्तीसगढ़ के किस शहर में संचालित किया जा रहा है।

  1. धमतरी
  2. रायपुर
  3. अम्बिकापुर
  4. राजनांदगांव 

उत्तर-B) रायपुर 

महत्त्वपूर्ण तथ्य-

★ DOST अभियान रायपुर शहर के युवा डॉक्टरों द्वारा की गई एक अनूठी पहल । इस अभियान के तहत अब 150 लोगो को निःशुल्क इलाज मुहैया कराया गया है। 

★DOST- doctor on the street 

4.हाल ही में IIT नवा रायपुर ओर सैमसंग इंस्टिट्यूट बेंगलुरु ने प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में सहयोग के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए है। सैमसंग किस देश की कम्पनी है? 

  1. जापान
  2. चीन
  3. कोरिया
  4. फिलीपींस

उत्तर- C) कोरिया

5. हाल ही में छत्तीसगढ़ के किस तीरंदाज का वर्ल्ड तीरंदाजी टूर्नामेंट के लिए सलेक्शन हुआ है–

  1. दुर्गेश नंदिनी
  2. दीक्षा नायक
  3. बिंदेश्वरी मरावी
  4. आरती मेश्राम

उत्तर–B) दीक्षा नायक

महत्वपूर्ण तथ्य–

★दीक्षा नायक वर्तमान में सोनीपत ट्रायल में हिस्सा ली थी वही से इनका चयन वर्ल्डकप तीरंदाजी के लिए हुआ है।

6.निम्न में से किस जिले को हाल ही में SRE(नक्सल प्रभावित) श्रेणी में शामिल किया गया है—

  1. बालोद
  2. महासमुंद
  3. कवर्धा
  4. मुंगेली

उत्तर-D) मुंगेली 

महत्त्वपूर्ण तथ्य–

★पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ की ओर से एक आदेश जारी किया गया है ,जिसमे बालोद जिले को नक्सल प्रभावित क्षेत्र से अलग कर मुंगेली जिले को नक्सल प्रभावित जिला घोषित किया गया है।

★वर्तमान में 14 जिले नक्सल प्रभावित है।

7.मिलेट उत्पादन में इनपुट सब्सिडी देने वाला देश का एक मात्र राज्य-

  1. छत्तीसगढ़
  2. कर्नाटक
  3. उड़ीसा
  4. आंध्रप्रदेश

उत्तर-A) छत्तीसगढ़

महत्त्वपूर्ण तथ्य–

 ★ छत्तीसगढ़ सरकार ने कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य 3000 रु तय किया है साथ ही इस फसल को भी राजीव गांधी न्याय योजना में सम्मिलित किया गया है। 

★मिलेट से तात्पर्य कोदो-कुटकी ,रागी जैसे छोटे अनाज से है।

★कोदो-कुटकी ,रागी के फसल लेने पर 9000 रु तथा धान के बदले कोदो-कुटकी का फसल लेने वाले किसानों को 10000 रु इनपुट सब्सिडी देने का भी प्रावधान किया गया है।

पीडीएफ डाऊनलोड

टिप्पणी करे