1.छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सरगुजा(अम्बिकापुर) नया नाम किनके नाम से होगा—
- राजमोहिनी देवी
- प्रफुल्ल कुमारी देवी
- अहिल्यादेवी
- राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव
उत्तर-D)राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव
महत्वपूर्ण तथ्य-
★ राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव राज्य के वर्तमान मंत्रिमंडल स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव की माता जी है।
2.राष्ट्रीय रूर्बन मिशन के अंतर्गत देश के सर्वश्रेष्ठ 75 क्लस्टर्स में छत्तीसगढ़ के कितने क्लस्टर्स शामिल हैं–
- 13
- 14
- 15
- 17
उत्तर– A) 13
महत्वपूर्ण तथ्य–
★ राष्ट्रीय रूर्बन मिशन के अंतर्गत सर्वाधिक क्लस्टर्स छत्तीसगढ़ में है।
★ इस योजना को श्याम प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय रूर्बन मिशन योजना के नाम से जाना जाता है।
★इस मिशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 फरवरी, 2016 को प्रारंभ किया गया था।
★इस मिशन का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आर्थिक विकास को एक नई गति प्रदान करना है। यह बुनियादी सेवाओं को बढ़ाकर और अच्छी तरह से संगठित ग्रामीण समूहों का निर्माण करके इन ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन प्रदान करने के लिए काम करता है।इससे क्षेत्र का समग्र विकास होता है और एकीकृत और समावेशी ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलता है।
★यह मिशन समयबद्ध और समग्र रूप से 300 ग्रामीण समूहों के विकास की परिकल्पना करता है. इसके लिए लगभग 296 समूहों का चयन किया गया है और 288 एकीकृत क्लस्टर एक्शन प्लान (ICAP) को मंजूरी दी गई है. इसके अलावा, 240 समूहों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को मंजूरी दी गई है।
★रूर्बन क्लस्टर्स क्या है?★
‘रुर्बन क्लस्टर’ मैदानी और तटीय क्षेत्रों में लगभग 25,000 से 50,000 और रेगिस्तान, पहाड़ी या आदिवासी क्षेत्रों में 5,000 से 15,000 की आबादी के साथ मौजूद गांवों का एक समूह है। प्रत्येक ग्राम क्लस्टर ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक अभिसरण की इकाई है और प्रशासनिक सुविधा के लिए ब्लॉक/तहसील के अंतर्गत कार्य करता है।
3.मनरेगा में नियुक्त कर्मचारी की मृत्यु पर आश्रित परिवार के नामित सदस्य को कितनी राशि “अनुकम्पा अनुदान” में देने का प्रावधान किया गया है–
A)50 हजार
B)1 लाख
C)2 लाख
D)3 लाख
उत्तर–A) 1 लाख
4.एशिया की सबसे बड़ी चुना पत्थर की खदान,जहाँ से पुनः भिलाई स्टील प्लांट को चुना पत्थर की आपूर्ति की जाएगी—
- नंदिनी लाइमस्टोन
- चिल्हाटी
- मंझिडोंगरी
- केसला(तिल्दा)
उत्तर–A) नंदिनी लाइमस्टोन
महत्वपूर्ण तथ्य–
★16 वर्ष बाद यहाँ पुनः माइनिंग शुरू की गई है।
★यहाँ सर्वप्रथम उत्खनन वर्ष 1959 में कई गई थी।
★वर्ष 2005 से BSP को आपूर्ति बंद कर दी गई थी।
★BSP द्वारा यहां 526.24 हेक्टेयर एरिया को लीज में लिया गया है।
★ वर्तमान में यहाँ काला पत्थर एरिया में उत्खनन का कार्य किया जा रहा है।
5.देश में जीका वायरस का पहला मामला किस राज्य में देखने को मिला है–
- तमिलनाडु
- कर्नाटक
- केरल
- महाराष्ट्र
उत्तर- C) केरल
6.विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट 2021 के महिला वर्ग में फाइनल विजेता बनी–
- कैरोलिना प्लिस्कोवा
- आर्यना सबालेंका
- एंजेलिक कर्बर
- ऐश्ले बार्टी
उत्तर-D) ऐश्ले बार्टी
★ ऐश्ले बार्टी विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट 2021की नई विजेता बनी।
★ यह उनका 2 दूसरा ग्रेंड स्लेम है ,इसके पहले फ्रेंच ओपन 2016 भी जीत चुकी है।
★ ये ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रह चुकी है।
Pdf download