★छत्तीसगढ़ समसामयिक घटनाक्रम ★
दिनाँक -12 जुलाई 2021
1.छत्तीसगढ़ के किस जिले में रोहिंग्या शरणार्थियों के बसने की आशंका व्यक्त की गई है–
- बलरामपुर
- सूरजपुर
- सरगुजा
- कोरिया
उत्तर–C) सरगुजा
महत्वपूर्ण तथ्य-
हाल ही मैं छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले महामाया पहाड़ी एवं आसपास के क्षेत्र में रोहिंग्या शरणार्थियों के बसने की आशंका व्यक्त की गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सरगुजा कलेक्टर को पत्र लिखकर जांच करने के लिए आग्रह किया गया है।
रोहिंग्या शरणार्थियों का मुख्य निवास म्यामांर देश है। रोहिंग्याओं का दमन करने के कारण म्यामांर से पलायन करके दूसरे देशों में शरणार्थी के रूप अपना जीवन यापन करने को मजबूर है। हमारे देश मे रोहिंग्या शरणार्थियों केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। इसलिए छत्तीसगढ़ में इनका रहना चिंतनीय है।
2.बस्तर सम्भाग में पाई जाने वाली “बोड़ा” सब्जी है, एक प्रकार का—-
- लाइकेन
- कवक
- आर्किड
- कैक्टस
उत्तर–B) कवक
महत्वपूर्ण तथ्य-
बोड़ा मशरूम की एक प्रजाति है । यह कवक वर्ग के अंतर्गत आता है। जून-जुलाई माह में बरसात के आते ही जंगलों में साल(सरई) पेड़ के नीचे पत्तों के सड़ने से प्राकृतिक रूप से उत्पन्न है। सबसे महंगी सब्जी में से एक है। इसका बाजारों में कीमत 2000रु तक होता है।
इसकी विशिष्टता यही है कि यह कृत्रिम रूप से उत्पादित नहीं कि जा सकती है।
3.वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मानव दिवस रोजगार उपलब्ध कराने वाला जिला है—
- जांजगीर-चांपा
- बस्तर
- महासमुंद
- राजनांदगांव
उत्तर-D) राजनांदगांव
महत्वपूर्ण तथ्य–वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में राजनांदगांव जिले में सर्वाधिक 71 लाख एक हजार मानव दिवस रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
4.विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट 2021 का पुरुष एकल विजेता —
- मार्टन फुस्कोविक्स
- नोवाक जोकोविच
- माटेओ बेरेटिनी
- ह्यूबर्ट हर्काज़
महत्वपूर्ण तथ्य–
- उपविजेता-माटेओ बेरेटनी
नोवाक जोकोविच का यह 20 वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।
नोवाक जोकोविच की नागरिकता सर्बिया देश की है।