★ छत्तीसगढ़ समसामयिकी★
1.पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार 2020 किस संस्था को प्राप्त हुआ है—
- कृषि विज्ञान केंद्र ,बस्तर
- कृषि विज्ञान केंद्र,सुकमा
- कृषि विज्ञान केंद्र,रायपुर
- कृषि विज्ञान केंद्र,कोरिया
उत्तर-D)कृषि विज्ञान केंद्र,कोरिया
महत्वपूर्ण तथ्य–
ICAR के 93 वां स्थापना दिवस पर यह पुरस्कार कृषि विज्ञान केंद्र ,कोरिया को दिया गया।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र,कोरिया संचालित है। देश के 722 केंद्रों को पछाड़ कर यह पुरस्कार कोरिया को प्राप्त हुआ।
नरवा,गरुवा,घुरूवा ओर बाड़ी ,सुराजी गांव योजना कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन के लिए यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
2.हाल ही में चर्चित रायपुर निवासी इंद्रजीत घोष का संबंध किस क्षेत्र से है—
- पर्वतारोहण
- स्काई डाइविंग
- हॉकी
- मुक्केबाजी
उत्तर-B) स्काई डाइविंग
महत्वपूर्ण तथ्य
इंद्रजीत घोष द्वारा 14 हजार फीट से 25 बार स्काई डाइविंग करके नया कीर्तिमान रच दिया ।
3.एक जिला-एक उत्पाद योजना अंतर्गत बस्तर जिले के किस उत्पाद को चिन्हित किया गया है–
- इमली
- कोदो-कुटकी
- लीची
- सरई
उत्तर-A) इमली
महत्त्वपूर्ण तथ्य
बस्तर जिले की इमली अच्छी गुणवत्ता के होने के कारण एक जिला-एक उत्पाद योजनान्तर्गत चिन्हित किया गया है। बस्तर जिले में इसके उत्पादन एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के साथ ही इसकी मार्केटिंग के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जाएगा।
4.हाल ही मे राज्य माटीकला बोर्ड का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है-
- कुलवंत प्रजापति
- कृष्णा चक्रधारी
- जितेंद्र मुदलियार
- बालम चक्रधारी
उत्तर–D) बालम चक्रधारी
5.छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है–
- जितेंद्र मुदलियार
- अटल श्रीवास्तव
- अग्नि चंद्राकर
- रामकुमार पटेल
उत्तर-B) अटल श्रीवास्तव
6.वर्ष 2026 का विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी करने वाला देश—
- मलेशिया
- चीन
- भारत
- इंडोनेशिया
उत्तर-C) भारत
महत्त्वपूर्ण तथ्य—
यह दूसरा अवसर होगा जब भारत विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा. इससे पहले साल 2009 में हैदराबाद में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था. भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष हिमांता बिस्वा सरमा है ।
7.हाल ही में अफगानिस्तान में कवरेज के दौरान भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या कर दी गई ,इन्हें किस वर्ष पुलित्जर पुरस्कार दिया गया था–
- वर्ष 2020
- वर्ष 2019
- वर्ष 2018
- वर्ष 2017
उत्तर–C) वर्ष 2018
महत्त्वपूर्ण तथ्य–
पुलित्ज़र पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला बहुप्रतीक्षित अंतराष्ट्रीय पुरस्कार है। दानिश सिद्दीकी को यह पुरस्कार वर्ष 2018 में रोहिंग्या मामले के कवरेज के लिए मिला था।
8.देश का पहला “ग्रेन एटीएम ” कहाँ शुरू किया गया है—
- हरियाणा
- पंजाब
- चंडीगढ़
- दिल्ली
उत्तर–A) हरियाणा
महत्त्वपूर्ण तथ्य—
देश का पहला ग्रेन एटीएम हरियाणा के गुरुग्राम में लगाया गया है।