18 july 2021 CURRENT AFFAIRS #CGPSC #CGVYAPM #RI #PATVARI #SI EXAMS

               ★छत्तीसगढ़ समसामयिक घटना★

1.नवापारा शहरी स्वास्थ्य केंद्र ,सरगुजा का प्राइवेट अस्पताल के तर्ज पर उन्नयन किया जा रहा है। इसका उन्नयन देश की कौन-सी संस्था कर रही है? 

  1. टाटा ट्रस्ट
  2. फोर्टिस 
  3. नारायणा हॉस्पिटल
  4. ओपोलो हॉस्पिटल ग्रुप

उत्तर– A) टाटा ट्रस्ट

महत्त्वपूर्ण तथ्य-

यह अस्पताल पूर्णतः डिजिटल होगा। सभी कार्य पेपरलेस तरीका से होगा। 

2.”मनवा नवा नार” योजना वर्तमान में छत्तीसगढ़ के किस संभाग में चलाया जा रहा है।

  1. बिलासपुर
  2. सरगुजा
  3. रायपुर
  4. बस्तर

उत्तर–D) बस्तर

महत्त्वपूर्ण तथ्य-

“मनवा नवा  नारा” का अर्थ है-हमारा नया गांव एक नई पहल एक सुनहरा कल’ । 

 योजना के तहत जिन ग्रामीण अंचलों (नक्सल प्रभावित ग्रामीण अंचल) में अब तक विकास नहीं पहुंचा है. उनका चयन कर वहां पुलिस कैंप खोले जाएंगे. साथ ही गांव में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जाएगी। 

इस योजना की शुरुआत वर्ष 2020 में दंतेवाड़ा जिले में की गई थी।

3.”होमकेयर इन पार्किंसन्स डिसीज ” के लेखक-

  1. डॉक्टर सुनील धर्माणी
  2. डॉक्टर साँईनाथ पटवार
  3. डॉक्टर विनया मायस्कर
  4. डॉक्टर संदीप दबे

उत्तर-C) डॉक्टर विनया मायस्कर

4.हाल ही में छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं-

  1. रामकुमार पटेल
  2. अग्निचंद्राकर
  3. दिलीप पांडे
  4. तेजकुंवर नेताम

उत्तर-D) तेजकुंवर नेताम

5.छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

  1. शंकर बघेल
  2. जालम सिंह
  3. अग्निचंद्राकर
  4. दिलीप पांडे

उत्तर-C) अग्निचंद्राकर

6.हाल ही में छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

  1. पवन पटेल
  2. रामकुमार पटेल
  3. अनुराग पटेल
  4. हरि पटेल

उत्तर-B) रामकुमार पटेल

7.बाबू छोटेलाल ji yuश्रीवास्तव की पुण्यतिथि मनाई जाती है–

  1. 18 जुलाई
  2. 19 जुलाई
  3. 20 जुलाई
  4. 21 जुलाई

उत्तर-A) 18 जुलाई 

8.इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर,कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाडा प्रक्षेत्र में जिमीकंद का प्रदर्शन लगाया गया है, जिमीकंद के किस्म का नाम है-

  1. सारथी
  2. मारुति
  3. गंजेन्द्र 
  4. सजेंद्र

उत्तर-C) गंजेन्द्र

महत्वपूर्ण तथ्य-

जिमीकंद का किस्म गजेन्द्र जो की इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ से विकसित किस्म है। गजेंद्र किस्म में खुजलाहट नहीं होता और उत्पादन भी अधिक है।

9.भारत की पहली “MONK FRUIT”की खेती किस राज्य में शुरू की गई है—

  1. उत्तराखंड
  2. हिमाचल प्रदेश
  3. जम्मू&कश्मीर
  4. लद्दाख

उत्तर-B)हिमाचल प्रदेश

महत्त्वपूर्ण तथ्य—

मोंक फ्रूट की फसल हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पहली बार खेती की जा रही है। यह मुख्यतः चीन की फसल है।। गन्ने के शक्कर से 300 गुना ज्यादा मीठी होती है किंतु यह फल सबसे कम कैलोरी वाला भी है।

10.”बोनालु” उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?

  1. तेलांगना
  2. कर्नाटक
  3. तमिलनाडु
  4. केरल

उत्तर-A) तेलांगना 

महत्त्वपूर्ण तथ्य—

वर्ष 2014 में तेलंगाना सरकार द्वारा इसे राज्य उत्सव घोषित कर दिया।

यह त्योहार आषाढ़ में महीने होती है इसमें महाकाली देवी की पूजा की जाती है।

11.भारत का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा पार्क किस राज्य में बनेगा—

  1. पंजाब 
  2. हरियाणा
  3. गुजरात
  4. राजस्थान

उत्तर––C) गुजरात

12.E- बाइक टैक्सी योजना शुरू करने वाला राज्य-

  1. तमिलनाडु
  2. कर्नाटक
  3. केरल
  4. आंध्रप्रदेश

उत्तर-B) कर्नाटक 

टिप्पणी करे