★छत्तीसगढ़ समसामयिकी★
1.हाल ही में छत्तीसगढ़ के आई.जी.को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा योग एवं व्यायाम में जागरूकता लाने के लिए सम्मानित किया गया है,इनका नाम क्या है?
- रतन लाल डांगी
- विवेकानंद सिन्हा
- दीपांशु काबरा
- पवन देव
उत्तर-A)रतनलाल डांगी
महत्वपूर्ण तथ्य—
रतनलाल डांगी बिलासपुर रेंज के IG है।
2.वर्ष 2021-22 के प्रथम तिमाही में देश में सर्वाधिक बिजली उत्पादन करने वाला स्टेशन–
- NTPC सिंगरौली
- NTPC कोरबा
- NTPC लारा
- NTPC जालघर
उत्तर–B) NTPC कोरबा
महत्त्वपूर्ण तथ्य-
★अप्रैल-जून2021 तक कि पहली तिमाही में सर्वाधिक बिजली उत्पादन किया NTPC कोरबा के जमनीपाली स्टेशन ने।
★5542.629 मिलियन बिजली उत्पादन के साथ देश में प्रथम स्थान ।
★97.61% प्लांट लोड फेक्टर ।
3.टोक्यो ओलंपिक 2021 में देश की ओर से भारतीय डेलीगेट्स के रूप में प्रतिनिधित्व करने वाले छत्तीसगढ़ के प्रथम व्यक्ति बने–
- भूपेश बघेल
- गुरुचरण सिंह होरा
- गुरु रुद्रप्रताप
- राजीव मेहता
उत्तर-B)गुरुचरण सिंह होरा
महत्त्वपूर्ण तथ्य-
★ गुरुचरण सिंह होरा वर्तमान छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव है।
4.वर्ष 2020-21में जिला अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मोतियाबिंद ऑपरेशन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला जिला-
- सरगुजा
- सूरजपुर
- बस्तर
- रायपुर
उत्तर-C) बस्तर
★ शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर(बस्तर) में सर्वाधिक 959 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ है ।
★ दूसरे स्थान पर सरगुजा रहा ।
5.छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना के लिए कौन-सी वेबसाइट/मोबाइल एप्प लांच किया है?
उत्तर-C) www.cgqdc.in
महत्वपूर्ण तथ्य-
क्वांटिफियबल डेटा एकत्र करने के लिए चिप्स ने यह पोर्टल तैयार किया है।
6.हाल ही में छत्तीसगढ़ शासन में दुग्ध संघ का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है–
- संदीप साहू
- तुलसी साहू
- विपिन साहू
- चुन्नी लाल साहू
उत्तर-c) विपिन साहू
7.८ हाल ही में न्यूज़ बेवसाइट “द वायर” ने दावा किया है कि भारत के 40 पत्रकारों और बड़े नेताओं के फ़ोन की जासूसी ‘पेगासस’ spyware द्वारा की गई है । यह सॉफ्टवेयर किस देश द्वारा विकसित की गई है?
- इजरायल
- ईरान
- दक्षिण कोरिया
- चीन
उत्तर-A) इजरायल
8. अमेरिकी सीनेट के श्रम विभाग में किस भारतीय-अमेरिकी महिला को सॉलिसिटर नियुक्त किया गया है?
- जयश्री उल्लाल
- नेहा नरखेड़े
- नीरजा सेठी
- सीमा नंदा
उत्तर-D) सीमा नंदा