★छत्तीसगढ़ समसामयिक★
1.भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ट्रांबे मुम्बई में धान की सुगंधित वैरायटी ट्रांबे दुबराज तैयार की गई है। पहली बार इसकी खेती छत्तीसगढ़ के किस जिले में की जा रहिए है–
- बस्तर
- कोंडागांव
- धमतरी
- कांकेर
उत्तर–C) धमतरी
महत्त्वपूर्ण तथ्य–
2.एशिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित विशाल जंगल किस जिले में निर्मित किया जाएगा।
- दुर्ग
- रायपुर
- राजनांदगांव
- बस्तर
उत्तर–A)दुर्ग
महत्वपूर्ण तथ्य-
हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि दुर्ग जिले के नंदिनी के खाली पड़े माइंस में मानव निर्मित जंगल का बनाया जाएगा।
नंदिनी में चुने की खदानों के कारण पर्यावरण को बहुत क्षति पहुंची है। इकोलॉजिकल रीस्टोरेशन का अच्छा उदाहरण पेश किया जा सकता है। नंदिनी के खाली पड़े 885 एकड़ भूमि पर प्लांटेशन किया जाएगा। लागत 3 करोड़ रु dmf मद से किया जाएगा। पूरा जंगल 2500 एकड़ में तथा 80000 पौधे लगाये जायेंगे।
3.दरिमा एयरपोर्ट किस जिले में बन रहा है-
- सरगुजा
- बलरामपुर
- दंतेवाड़ा
- कांकेर
उत्तर-A) सरगुजा
महत्वपूर्ण तथ्य–
यहाँ से इंडिगो विमान का परिचालन किया जाएगा।
बनारस ओर रायपुर तक ही विमान सेवा उपलब्ध होगी।
4.3000 पेडों के कटने से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ के किस जिले में चिपको आंदोलन हाल ही में शुरू किया गया है–
- बस्तर
- सरगुजा
- बालोद
- बेमेतरा
उत्तर–C) बालोद
महत्त्वपूर्ण तथ्य-
बालोद जिले में तरौद देहान के बीच 40 करोड़ की लागत से बनने वाले 7 किमी. की बायपास सड़क के लिए लगभग 3 हजार पेड़ों की बलि देने का विरोध हो रहा है। पेड़ों की कटाई रोकने जिले के ग्रीन कमांडो ने अनोखा प्रदर्शन किया। रविवार को पर्यावरण प्रेमी व ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह की टीम सहित अन्य लोगों ने पेड़ों सेे चिपक कर चिपको अंदोलन किया।
5.केंद्र समर्थित प्रसाद(PRASAD) योजना के अंतर्गत इस वर्ष(2021-22) छत्तीसगढ़ के किस जिले को शामिल किया जाएगा–
- बेमेतरा
- कवर्धा
- महासमुंद
- सरगुजा
उत्तर–D) सरगुजा
महत्त्वपूर्ण तथ्य–
प्रसाद योजना का पूरा नाम है-पिलग्रीमेज ऋजुविनेशन एंड स्प्रिचुअल एग्मेंटेशन ड्राइव
एक केंद्रीय योजना है जो धार्मिक पर्यटन अनुभव को समृद्ध करने के लिए देश भर में तीर्थ स्थलों की पहचान करने और विकसित करने पर केंद्रित है। पर्यटन मंत्रालय के तहत भारत सरकार ने वर्ष 2014-2015 में PRASAD Scheme शुरू की थी। प्रसाद योजना का पूरा नाम तीर्थयात्रा कायाकल्प और अध्यात्म प्रचार अभियान है।
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के तहत पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए देशभर में 31 स्थलों का चयन किया गया है. छत्तीसगढ़ से डोंगरगढ़ को इसके लिए चुना गया है. परियोजना के अंतर्गत डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर की पहाड़ी और प्रज्ञा गिरी पहाड़ी पर पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी. यहां साढ़े नौ एकड़ भूमि पर पिलग्रिम फैसिलिटेशन सेंटर बनाया जाएगा. श्रीयंत्र के आकार में निर्मित होने वाला यह भवन विशेष आकर्षण होगा।
6.हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ के तर्ज पर सतत विकास लक्ष्य (SDG) प्राप्त करने के लिए स्टेट इंडिकेटर फ्रेमवर्क तैयार किया गया है । SDG फ्रेमवर्क संयुक्त राष्ट्र संघ की किस बैठक में तैयार किया गया था?
- 69 वी बैठक
- 79 वी बैठक
- 70 वी बैठक
- 71 वी बैठक
उत्तर–C) 70 वी बैठक
महत्वपूर्ण तथ्य–
25 सितंबर 2015 को संयुक्त राष्ट्र संघ के 70 वी बैठक में SDG के लिए 17 गोल,169 लक्ष्य,231 इंडिकेटर सुझाये गए है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य योजना आयोग के स्तर पर एस.डी.जी. सेल गठित करने के प्रस्ताव को सहमति दी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्टेट इंडिकेटर फ्रेमवर्क के तर्ज पर जल्द ही डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क का भी निर्धारण किया जाएगा, जिससे सभी जिलों को उनके परफॉरमेंस के आधार पर रैकिंग दी जाएगी।
7.भारत में सबसे पीएलएफ में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला तापीय बिजली संयंत्र है–
- NTPC सिंगरौली
- NTPC कोरबा
- NTPC तालचर
- NTPC सीपत-2
उत्तर– B) NTPC कोरबा
महत्त्वपूर्ण तथ्य–
NTPC की स्थापना 7 नवम्बर 1975 को की गई थी इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। वर्तमान में इसके प्रबंध निदेशक गुरुदीप सिंह जी है।
छत्तीसगढ़ में एनटीपीसी कोरबा ने (2600 मेगावाट) अप्रैल से जून 2021 के बीच 97.61% प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) के साथ भारत में सर्वोच्च प्रदर्शन किया।
8.छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है —
- भानुप्रताप सिंह
- गणेश ध्रुव
- अमृत टोप्पो
- अर्चना पोर्ते
उत्तर-A) भानुप्रताप सिंह
महत्वपूर्ण तथ्य—
भानुप्रताप सिंह पूर्व विधायक रह चुके है। इनका गृह जिला सूरजपुर ।
9.छत्तीसगढ़ वित्त आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं—
- जितेंद्र मुदलियार
- अजय सिंह
- मन्ना लाल यादव
- सरजियस मिंज
उत्तर–D) सरजियस मिंज
महत्वपूर्ण तथ्य—
इनका गृह जिला जशपुर है। पूर्व ips एवं सूचना आयुक्त भी रह चुके है।
10.कोरोना वायरस के म्यूटेशन का पता करने के लिए जीनोम लैब की स्थापना छत्तीसगढ़ के किस मेडिकल कॉलेज में प्रस्तावित है—
- पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर
- एम्स रायपुर
- स्व.श्री लखीराम अग्रवाल चिकित्सा महाविद्यालय,रायगढ़
- स्व.बलिराम कश्यप मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जगदलपुर
उत्तर– A) पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर
11.हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने नगरनार स्टील प्लांट, जगदलपुर में 61 बेटियों को नौकरी दिए जाने के संबंध में जो निर्णय दिया। इस निर्णय के लिए कौन सा अधिनियम आधार बना?
- हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम,1956
- हिन्दू उत्तराधिकार(संशोधन)अधिनियम,2005
- हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम,1957
- हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम,2007
उत्तर-B) हिन्दू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम 2005
महत्त्वपूर्ण तथ्य–
राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने 18 वर्ष पुराने मामले को लेकर नगरनार स्टील प्लांट जगदलपुर में 61 बेटियों को नॉकरी देने का निर्देश दिया है। इस फैसले के लिए हिन्दू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम 2005 का हवाला दिया गया।
इस संशोधन के तहत पुत्री को भी पुत्र के समान अधिकार और देनदारियाँ दी गई।
12.निपुण भारत अभियान का प्रारम्भ किस तिथि से किया गया है–
- 5 जुलाई 2021
- 6 जुलाई 2021
- 7 जुलाई 2021
- 8 जुलाई 2021
उत्तर–A) 5 जुलाई 2021
महत्त्वपूर्ण तथ्य–
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा निपुण (NIPUN) भारत योजना 5 जुलाई 2021 को लागू किया गया ।
इस योजना के तहत 5 वर्षों (2026-27) तक कक्षा 3 तक के बच्चों को पढ़ने,लिखने एवं संख्यात्मक जानकारी सीखने की क्षमता प्रदान की जाएगी । इस योजना का पूरा नाम -नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रोफिशिएंसी इन रीडिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमेरेसी है।
13.भारत का पहला क्रिप्टोगेमीक उद्यान कहाँ बनाया गया है–
- हिमाचल प्रदेश
- उत्तराखंड
- कश्मीर
- लद्दाख
उत्तर–B) उत्तराखंड
महत्वपूर्ण तथ्य–
देश का पहला क्रिप्टोगेमीक उद्यान उत्तराखंड राज्य के चकराता में 10000 फिट की ऊंचाई पर बनाया गया है। 12 जुलाई 2021 को इसकी शुरुआत की गई है। यहाँ पर बिना बीज वाले पौधों का रोपण किया गया है।
14.ट्विटर इंडिया ने अपना शिकायत अधिकारी किसे नियुक्त किया है–
- विनय प्रकाश
- मनीष माहेश्वरी
- डॉर्सी
- इवान विलियम्स
उत्तर-A)विनय प्रकाश
15.हाल ही में रेलवे मानचित्र में शामिल होने वाला भारत का नया राज्य कौन सा है-
- त्रिपुरा
- असम
- मणिपुर
- सिक्किम
उत्तर-C) मणिपुर
आज का प्रश्न—
1.केनापारा पर्यटन स्थल किस जिले में विकसित किया गया है–
- सरगुजा
- सूरजपुर
- कोरिया
- जशपुर
2.हाल ही में 100 बिस्तरों वाले बच्चों के लिए विशेष यूनिट कहाँ प्रारंभ की गई है-
- रायपुर
- जगदलपुर
- अम्बिकापुर
- बलौदाबाजार
